logo

BIHAR : रामचरितमानस विवाद पर CM नीतीश ने की फुल स्टॉप लगाने की कोशिश, कहा- सब अपने तरीके से करें धर्म का पालन

खिलाड़ी3.jpg

पटना:
शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह (Education Minister Chandrashekhar Singh) के रामचरितमानस बयान (ramcharitmanas statement) पर सियासी उठापटक जारी है। अब इस मामले में सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। सीएम ने कहा है कि धर्म मामले में कोई भी हस्तक्षेप ठीक नहीं है। सब लोग अपने तरीके से धर्म का पालन करें। जिसको जो मन है, जैसे पूजा करना है, करे। इसमें कोई बात नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सीएम ने यह भी कहा कि अब तो डिप्टी सीएम ने भी बोल दिया है। कहीं कोई विवाद नहीं है।


बीजेपी की साजिश
सीएम नीतीश कुमार से पहले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी शिक्षा मंत्री के बचाव में सामने आए थे। तेजस्वी ने कहा था कि संविधान सबसे बड़ा ग्रंथ है। उसी में बोलने की आजादी दी गई है। यह बीजेपी की साजिश है। बीजेपी इस मसले को बढ़ा रही है। लेकिन जेडीयू के नेता इस जवाब से खुश नहीं हैं। जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने तेजस्वी यादव से पूछा है कि आखिर चंद्रशेखर का बचाव क्यों कर रहे हैं? महागठबंधन जिन मुद्दों पर बना है, उससे आरजेडी के नेता भटक रहे हैं।


क्या कहा था शिक्षा मंत्री ने
बिहार के शिक्षामंत्री ने को दावा किया था कि रामचरितमानस और मनुस्मृति समाज को बांटने वाली और नफरत फैलाने वाली किताबें हैं। नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए मंत्री ने आगे कहा था कि रामचरितमानस और मनुस्मृति समाज को विभाजित करने वाली पुस्तकें हैं।