logo

बाहर इंतजार करती रह गई आरा पुलिस, 16 लाख लूटकर फरार हो गए बदमाश

ara_police.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के आरा में बैक लूट की बड़ा वारदात को अंजाम दिया गया है। 16 लाख लेकर अपराधी फरार हो गए है। बैंक के बाहर पुलिस अपराधियों से सरेंडर करने को करती रह गई और अपराधियों लूट के पैसे के साथ फरार हो गए। पुलिस अब चोरों की तलाशी में जुट गई है। मामला आरा के नवादा थाना क्षेत्र के एक्सिस बैंक की है। बता दें कि सुबह 10.15 बजे बैंक लूटने की नीयत से 8 हथियाबंद बदमाश बैंक के अंदर घुसे थे। सूचना मिलते ही दलबल के साथ पुलिस ने पहुंचकर बैंक को चारों तरफ से घेर लिया है। मौके पर एएसपी नवादा,टाउन थाना समेत डीआईयू मुस्तैद हैं। बैंक के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमा है।

एक स्टाफ अभी भी अंदर

बैंक में जब अपराधी घुसे थे उस वक्त वहां कर्मचारी मौजूद थे। पुलिस ने सभी बैंक स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। निकाले गए कर्मी काफी दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस अपराधियों को खोजबीन में जुटी है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने अबतक बैंक को चारों ओर से घेर रखा है। किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं है। पुलिस को आशंका है कि चोर आसपास में ही है उनकी खोज जारी है। पूरे शहर को चारों तरफ से घेर दिया है।