logo

आरा में जमीन को लेकर फायरिंग, युवती के सिर को छूकर निकली गोली; अस्पताल में भर्ती

goli26.jpg

आरा/बिहार

आरा में आज सुबह दो पक्षों के बीच दो बीघा जमीन के लिए विवाद शुरू हुआ। इस दौरान एक किशोरी गोली लगने से घायल हो गई। गोली किशोरी के सिर को छूते हुए निकल गई। घायल शीला कुमारी को परिजनों ने तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। मामला जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के हल्दिया टोला गांव का है।


दो बीघा जमीन के लिए शुरू हुआ विवाद
घायल किशोरी के पिता सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनका पट्टीदार राजकुमार और राहुल कुमार के साथ करीब दो बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आज फिर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इसी क्रम में धान रोपनी करने जा रही शीला के सिर को छूते हुए गोली पार कर गई, जिससे शीला घायल हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गये, जहां उसका इलाज जारी है। 

मौके पर पहुंची जांच शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ओपी प्रभारी चंचल कुमार महथा ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस नजर बनाए हुए है।

Tags - Arrah FiringTwo Bigha Land DisputeGun Firing Case