logo

BIHAR : एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट ने जारी किया अरेस्ट वारंट

ekta.jpg

बेगूसराय:
टीवी सीरियल और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी मां शोभा कपूर (Sobha Kapoor) की मुश्किलें बढ़ सकती है। इन दोनों के खिलाफ बेगूसराय कोर्ट (Begusarai Court) ने अरेस्ट वारंट जारी किया है। बेब सीरीज ट्रिपल एक्स (XXX Web Series) को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने इसपर संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया। बेब सीरीज ट्रिपल एक्स में सैनिकों की पत्नी के द्वारा सैनिक की वर्दी में दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाया गया था।

भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ने दर्ज कराया मुकदमा
इस संबंध में बेगूसराय के वकील ऋषिकेश पाठक बताया कि इसके खिलाफ विभिन्न जिलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी सिलसिले में बेगूसराय में भी भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के शंभू कुमार ने बेगूसराय न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया था। यह मुकदमा राजीव कुमार के न्यायालय से होते हुए विकास कुमार के न्यायालय में अंतरित हुआ, वहां से यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

मजिस्ट्रेट ने की थी समन की मांग 
ऋषिकेश पाठक ने बताया कि पिछले तारीख में मजिस्ट्रेट ने समन की मांग की थी। हालांकि इसका जवाब आया कि एकता कपूर और शोभा कपूर के ऑफिस में उनके कर्मचारी द्वारा रिसीव किया गया था। उसमें यह टिप्पणी की गई थी कि स्टूडियो में शोभा कपूर मौजूद नहीं थी। इसलिए उस का समर्थन करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।