द फॉलोअप डेस्क
बिहार BJP प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक में आज एक बड़ी अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली है। दरअसल बापू सभागार में आयोजित इस बैठक में केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। उसी दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के साथ एक बड़ा खेल हो गया। पार्टी के इस कार्यक्रम में पहुंचे अश्विनी चौबे को दरअसल मंच पर बैठने के लिए कोई सीट ही नहीं मिली। जिसके बाद वे नाराज होकर बाहर चले गए।
वे जब मंच पर आए तो आगे से अपनी सीट देखने लगे, उन्होंने आगे से पीछे तक घूमकर अपने नाम की सीट देखने की कोशिश की लेकिन किसी भी कुर्सी पर उनका नाम नहीं सटा था। कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे उसी दौरान वे मन मसोस कर मंच से नीचे उतरने लगे। वहीं राजनाथ सिंह ने स्थिति को भांप लिया और वे अपनी सीट से खड़े होकर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश करने लगे। लेकिन तब तक वे खुद को बचाते हुए तेज गति में बाहर निकल आए। 
मंच से नीचे आने कर दौरान जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि क्या मंच पर आपके लिए कुर्सी नहीं थी? आपको मंच पर जाघ नहीं मिली? उस पर अश्विनी चौबे ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। उन्हें एक कार्यक्रम में जाना है, और हो सकता है वे बाद में आयें।
जानकारी के लिए बता दें कि आज पटना के बापू सभागार में BJP ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यसमिति की बैठक आयोजित की थी। जिसमें राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने आए थे। वहीं BJP के अन्य नेता भी उपस्थित रहे। 