सहरसा:
बिहार के सहरसा में दिल्ली के कंझावला कांड (Kanjhawala incident) को दोहराया गया है। यहां एक यूवक को एक ऑटो ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा (Dragged up to one and a half kilometer)। उसके बाद उसे सुनसान जगह पर फेंक कर फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक को रोड़ पर पड़ा देखा तो आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर का कहना है कि उसका एक पैर काटना होगा।युवक की पहचान नवहट्टा थानां क्षत्रे के हेमपुर गांव वार्ड नं 14 निवासी कोमल किशोर सिंह (25) के रूप में हुई। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

सुनसान रास्ता में छोड़ कर भागा
मामला सहरसा रोड स्थित बिहरा के ब्रह्म स्थान के पास की है। युवक के परिजन ने बताया कि मंगलवार को युवक अपने दादा के देहांत की खबर सुनकर मुंगेर से बाइक चलाकर अपने गांव हेमपुर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में जिले के बिहरा थानां अंतर्गत अगवानपुर सहरसा रोड स्थित ब्रह्म स्थान के पास ऑटो चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने का बाद कोमल किशोर का पैर ऑटो में फंस गया। भागने के फिराक में ऑटो डाइवर ने कोमल किशोर को करीब डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा। इस दौरान युवक ने मदद के लिए कई बार आवाज लगाई लेकिन उसने उसकी एक न सुनी। कुछ देर बाद सुनसान रास्ता देखकर ऑटो डाइवर ने युवक को वहां फेंका और फरार हो गया।

बहुत ज्यादा लॉस हुआ ब्लड
वहीं कोमल किशोर का इलाज कर रहे डॉक्टर शिवम ने बताया कि पैर में अच्छा खासा चोट लगा है। दाहिने पैर बहुत ज्यादा डैमेज हो गया है। मरीज की स्थिति अच्छी नहीं है। ब्लड बहुत ज्यादा लॉस हुआ है। मरीज अभी शौक में है।