गोपालगंज:
बिहार के गोपालगंज में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मजदूरों से भरी ऑटो नदी में पलट गई। इस ऑटो में कुल 20 मजदूर सवार थे। जिनमें अधिकतर महिला थी। इस घटना में 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं बाकी लोगों को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरा मच गई। आनन-फानन में सभी को फुलवरिया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

क्षमता से अधिक सवारी होने से हुई ऑटो अनियंत्रित
घटना फुलवरिया थाने के बथुआ बाजार के पास की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मजदूर श्रीपुर से अमठा कोल्ड स्टोर में जा रही थी। ऑटो पर क्षमता से अधिक सवारी बैठे थे। जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई। घटना में 5 मजदूरों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।