द फॉलोअप डेस्क
बिहार की राजधानी पटना में ऑटो चालकों ने हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद 8 और 9 जुलाई को ऑटो और ई-रिक्शा बंद रहेंगे। जिसके कारण इन 2 दिनों तक लोगों को ऑटो पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। यह 2 दिवसीय हड़ताल राजधानी में लागू किए गए नये ट्रैफिक नियमों के खिलाफ की जा रही है।
संघ के नेताओं ने बयान जारी करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन उनकी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए तैयार नहीं है। इसलिए वे 2 दिनों तक ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन बंद रखेंगे। उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि यदि इस हड़ताल से उनकी समस्या का समाधान नहीं निकल कर आता है तो वे इस हड़ताल को अनिश्चितकाल के लिए भी बढ़ा सकते हैं। 
वहीं इधर विपक्ष ने 9 जुलाई को बिहार बंद का ऐलान कर दिया है। ऐसे में आम लोगों को ओला उबर नहीं मिलने की भी समस्या हो सकती है। विपक्ष ने वोटरलिस्ट अपग्रेडेशन की प्रक्रिया को लेकर चक्का जाम करने का ऐलान किया है।