logo

अजब-गजब : निकाह में बारातियों को अश्लील गाना बजाने से रोका तो रिसेप्शन में लड़की वालों के स्वागत में चले लात-घूंसे

nikah.jpg

डेस्क:
शादी-विवाह में  हुए विवाद की खबर तो आपने कई बार सुनी होगी। कहीं खाने को लेकर तो कभी तैयारी को लेकर शादी में झगड़े की कई कहानी आपने सुनी होगी। लेकिन आज हम आपको शादी में हुई मारपीट के बदले की एक अजीबोगरीब कहानी सुनाने जा रहा है। जहां निकाह करने गए बरातियों द्वारा अश्लील गाना बजाने का विरोध किया गया। जिसका बकायदा लड़केवालों ने बदला भी लिया है। रिसेप्शन पार्टी में शिरकत करने पहुंची सराती पार्टी का शानदार स्वागत किया गया। जिसमें फूल-माला तो नहीं बल्कि लात-घूसों की बारिश की गई। इस मारपीट में जनता दल यूनाइटेड अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जसीम सहित 19 लोगों के साथ मारपीट हुई है। घटना के बाद घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अब चलिए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। 


12 लोग सदर अस्पताल में भर्ती
मामला बिहार के नवादा जिले का है। यहां सोनसेहारी गांव में 20 जनवरी को निखत परवीन की निकाह (शादी) थी। बारात सोनसेहारी गांव से आई थी। बारात में भोजपुरी अश्लील गाना बजाया जा रहा था। इसका लड़की के परिजनों ने विरोध किया। गाना बजने नहीं दिया गया। इसके कुछ बाराती गुस्सा हो गए। तीन गाड़ी से बिना खाना खाए लौट गया। इस घटना से गुस्साए लोगों ने निकाह के बाद हुए रिसेप्शन समारोह में पहुंचे लड़कीवालों के साथ जमकर मारपीट की गई। यहां तक की महिलाओं को भी नहीं बकसा। इसमें 19 लोगों को जमकर पीटा गया है। घटना के बाद 12 लोग सदर अस्पताल में भर्ती हैं।


दोषियों पर करवाई भी सुनिश्चित की जाएगी
विवाद अश्लील गाना नहीं बजाने को लेकर शुरू हुआ। घायल लोगों में मोहम्मद समीर रजा, मोहम्मद उमर फारूक, मोहम्मद यासीन मलिक, मोहम्मद मुराद, मोहम्मद तौफीक आलम, सहित अन्य लोग शामिल हैं। शादी के रिसेप्शन के कार्यक्रम में मारपीट की घटना के बाद पूरी तरह गांव में पार्टी मनाने वाले लोगों में सन्नाटा पसर गया। सभी लोगों ने कार्यक्रम से दूरी बना ली। लड़की के परिवार के साथ गांव के कुछ बदमाश युवकों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, मामले की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे। इस मामले में आवेदन प्राप्त के जांच शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि दोषियों पर करवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।