logo

BIHAR : BJP नेता गिरिराज सिंह ने रोहिणी आचार्य को सराहा, कहा-बेटी हो तो आपके जैसी

giriraj1.jpg

डेस्क:
राजद सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) का किडनी ट्रांसप्लांट (Kidney Transplant) सफलतापूर्वक हो गया है। उनको उनकी बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) ने किडनी दी है। पिता को किडनी डोनेट करने वाली बहादुर रोहिणी की हर ओर प्रशांसा हो रही है। बीजेपी के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने भी रोहिणी की तारीफ की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “बेटी हो तो रोहणी आचार्य जैसी” गर्व है आप पर… आप उदाहरण होंगी आने वाले पीढ़ियों के लिए ।

लालू ने कहा- अच्छा फील कर रहा हूं

लालू यादव के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और उनकी बहन मीसा भारती लगातार अस्पताल से उनके हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। मीसा भारती ने आज ट्वीटर पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि आप सब की दुआओं ने ही पापा का मनोबल बढ़ाया है। उन्हें बेहतर महसूस करवाया! आज पापा ने आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद कहा है! वीडियो में लालू यादव कह रहे है कि आपलोगों ने मेरी लिए दुआ किया। मैं अब अच्छा फील कर रहा हूं। वहीं तेजस्वी यादव सर्जरी के बाद ट्विटर पर कई तस्वीरें और वीडियो साझा किए और शुभचिंतकों को बताया कि दोनों ठीक हैं।


इतनी बिमारी से जूझ रहे हैं लालू
लालू यादव डाइबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, प्रोस्टेट का बढ़ना, यूरिक एसिड का बढ़ना, किडनी की बीमारी, थैलीसीमिया (रक्त से संबंधित बीमारी), ब्रेन से सम्बंधित बीमारी, दाहिने कंधे की हड्डी में दिक्कत, पैर की हड्डी की समस्या, आंख में दिक्कत, POST AVR (हृदय से सम्बंधित) जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं। पिछले दिनों रिम्स रांची के डॉक्टरों की एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसके अनुसार लालू प्रसाद यादव की अब केवल 25 प्रतिशत किडनी ही काम करती है।