logo

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बिहार में बड़ा झटका, प्रदेश प्रवक्ता समेत दो दिग्गज नेताओं ने दिया इस्तीफा

congress_flag3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस को बिहार में बड़ा झटका लगा है। प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा और अरविंद ठाकुर ने पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया है। इस बाबत इन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना त्याग-पत्र भेज दिया है। साथ ही दोनों नेताओं ने पार्टी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने बिहार में जंगलराज पार्ट-2,दिल्ली से लोकसभा प्रत्याशी को लेकर चर्चा की है। 


राष्ट्रहित और राज्य हित के लिए इस्तीफा देता हूं
विनोद सिंह ने अपने इस्तीफे में लिखा है कि राष्ट्रहित और राज्य हित में दुखी मन से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता तथा सभी पदों से इस्तिफा देता हूं। चूंकि बिहार में काँग्रेस पार्टी जंगलराज पार्ट-2 की शुरूआत के लिए राजद के सामने घुटने टेक दिए है। भारत तेरे सौ-सौ टुकड़े होगें का नारा लगाने वाले के सरगना को दिल्ली से लोकसभा प्रत्यासी बनाता ही मंशा स्पष्ट है। सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी के साथ-साथ पूरे देश में खोटे सिक्के और धन कुबेरों आगे बढ़ाना चाहती है। जिससे पार्टी पुरी तरह से समाप्त हो रही है। अतः में पार्टी के प्राथमिक सदस्य सहित सभी पदो से इस्तिफा देता हूं। 


अरविंद ठाकुर ने राम मंदिर और संपत्ति बंटवारा को लेकर घेरा
बिहार कांग्रेस के नेता अरविंद कुमार ठाकुर ने भी अपने इस्तीफे में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। अरविंद कुमार ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राम मंदिर, जनसंख्या असंतुलन,सम्पत्ति बंटवारा आदि पर जन भावना के प्रतिकूल सोच एवं समर्पित कार्यकर्ता की उपेक्षा के चलते मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Tags - Bihar newsBihar congressVinod SharmaArvind ThakurMallikarjun Kharge