logo

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की बड़ी सफलता, जमीन म्यूटेशन मामले में रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी गिरफ्तार

BRIBE1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिहार में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों को गिरफ्तार कर रही है। इसी बीच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी कन्हैया कुमार को 18000 रुपये रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कन्हैया कुमार रोहतास जिले के दावथ प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के पद पर है।
निगरानी टीम के अनुसार पिंटू कुमार जमीन के म्यूटेशन के लिए लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। जिसके एवेज में पीड़ित पिंटू कुमार से आरोपी के द्वारा 18000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित ने निगरानी टीम को इस विषय को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद मामला सही पाए जाने पर टीम ने कार्रवाई कर रंगे हाथों उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news crime news bihar crime news latest news trending news