logo

बिहार के एयरफोर्स जवान की उत्तराखंड में मौत, दोस्त को बचाने झील में उतरा था

drowning12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के एक एयरफोर्स जवान की मौत उत्तराखंड के भीमताल में अपने दोस्त को बचाने के दौरान हो गई। मृतक का नाम साहिल कुमार बताया जा रहा है जो कि जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारी गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब साहिल अपने एक दोस्त के साथ भीमताल गया था। और अपने दोस्त को डूबने से बचाने के प्रयास में खुद भी पानी में डूब गया। जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार, साहिल कुमार पठानकोट में एयरफोर्स की टेक्निकल विंग में तैनात था। और कुछ दिनों की छुट्टी लेकर वह उत्तराखंड घूमने गया था, जहां यह दुखद हादसा हो गया। जैसे ही मौत की ख़बर साहिल के गांव गनियारी पहुंची, गांव में मातम छा गया। वहीं घर वालों का रो रोकर बुरा हाल है। 
प्रशासन और सेना की टीम के द्वारा जवान के शव को गांव लाने का इंतेजायां किया जा रहा है ताकि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सके। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar trending news bihar update muzaffarpur muzaffarpur news air force air froce jawan drown