logo

बिहार बंद का व्यापक असर, कहीं, ट्रेनें रोकीं तो कहीं सड़क पर दरी बिछाकर नारेबाजी करते दिखे RJD नेता

protest5.jpg

द फॉलोअप डेस्क
RJD और महागठबंधन के आव्हान पर बिहार बंद का असर काफी ज्यादा देखा जा रहा है। हर तरफ यातायात के परिचालन को बंद कर दिया गया है। राज्य के कई क्षेत्रों समस्तीपुर, दानापुर, छपरा, और आरा जैसे इलाकों के स्टेशनों पर ट्रेनें रोकी दी गईं हैं। इस दौरान लगातार नारेबाज़ी की जा रही है और प्रदर्शनकारियों के द्वारा झंडा-बैनर के साथ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया लगातार जम कर वायरल हो रही है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में भी इसका व्यापक असर देखने को मिला है। सभी दुकानें व संस्थान बंद नजर आए। वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ता झंडे व बैनर के साथ सड़कों पर उतरे हुए दिखे। सड़कों पर कई प्रदर्शनकारी टायर जलाता नजर आया तो कोई अपनी भैंसों को सड़कों पर बांधकर रास्ते बंद करने के प्रयास में जुटा रहा। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा "जनता का सीधा सवाल, सड़कों पर उतरता जवाब" बोलते सुना जा रहा। 
वहीं गोरौल में राजद नेता और पूर्व विधान परिषद सदस्य सुबोध राय के नेतृत्व में सड़क पर दरी बिछाकर बैठा गया। वहीं RJD नेता केदार प्रसाद यादव की भी विरोध प्रदर्शन के बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे सड़कों पर तकिया और बिछावन लगा सोये नजर आ रहे हैं। 
बता दें कि बिहार बंद और ये विरोध प्रदर्शन वोटरलिस्ट अपग्रेडेशन की प्रक्रिया के खिलाफ की जा रही हैं। जिसका नेतृत्व इंडिया महागठबंधन कर रहा है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar khabar Bihar bandh india alliance rahul gandhi tejaswi yadav rjd bihar bandh news