logo

आज जारी हो सकता है बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम

10th_result.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी होना है। इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज दोपहर 1:15 मिनट में रिजल्ट जारी किया जाएगा। टॉपर्स का फिजिकल वैरिफिकेशन भी हो चुका है। परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह द्वारा जारी किया जाएगा। बता दें कि 21 मार्च को 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया था।


ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
•    छात्र सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
•    आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
•    अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
•    रिजल्ट खुल जाएगा, अपना रिजल्ट चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।

SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल से SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। छात्रों को SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए 'BIHAR 10' टाइप कर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर भेजना होगा।

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते है रिजल्ट

1- biharboardonline.bihar.gov.in
2- onlinebseb.in
3- secondary.biharboardonline.com

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT