द फॉलोअप डेस्क
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है। शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है। इस बार 16 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। इस बार 81.01 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास किया है। शेखपुरा जिला के मोहम्मद युम्मान अशरफ ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर भोजपुर के नम्रता और औरंगाबाद की ज्ञानी अनुपमा रही। वहीं तीसरे स्थान पर नालंदा के संजू कुमारी और चंपारण की भावना रही। खगाड़िया की नेहा प्रवीण चौथे स्थान पर रही। बता दें कि इस बार टॉप-10 में कुल 69 स्टूडेंट शामिल हैं। इसमें 33 लड़कियां शामिल हैं। टॉपर मोहम्मद रुम्मान अशरफ को 97.8% (489) अंक मिले हैं। जबकि सेकंड टॉपर नम्रता और ज्ञानी अनुपमा को 97.2%(486) अंक मिले हैं।

ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट
• छात्र सबसे पहले biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
• आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
• अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
• रिजल्ट खुल जाएगा, अपना रिजल्ट चेक कर लें और डाउनलोड कर लें।

SMS के जरिए भी चेक कर सकेंगे रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल से SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। छात्रों को SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए 'BIHAR 10' टाइप कर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर भेजना होगा।

इन वेबसाइट्स पर भी देख सकते है रिजल्ट
1- biharboardonline.bihar.gov.in
2- onlinebseb.in
3- secondary.biharboardonline.com
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT