logo

बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने मारी बाजी

bihar_board_12.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस साल 83.7 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। वहीं तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने बाजी मारी है। बता दें कि इस बार 13 लाख छात्रों ने परीक्षा लिखी थी। परीक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह के द्वारा जारी किया गया। इस मौके पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर शिक्षा विभाग,अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


साइंस से खगड़िया की आयुषी नंदन टॉपर
इस साल लड़कियों ने बाजी मारी है। साइंस से खगड़िया की आयुषी नंदन, ऑर्ट्स में पूर्णिया की मोहनिशा और कॉमर्स में औरंगाबाद की सौम्या शर्मा ने टॉप किया है। आयुषी को 94.8% (474 मार्क्स) अंक, मोहनिशा और सौम्या को 95% (475 मार्क्स) मिले हैं। साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स में फर्स्ट टॉपर आने वाले को एक लाख रुपए, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा।

ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र Bihar Board की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com या secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मोबाइल से SMS के जरिए भी चेक किया जा सकता है। छात्रों को SMS के जरिए रिजल्ट चेक करने के लिए 'BIHAR12' टाइप कर अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ 56263 पर भेजना होगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT