logo

बिहार का बजट हुआ पेश, BPSC से 49 हजार भर्तियां होगी, 9 जिलों में खोले जाएंगे मेडिकल कॉलेज 

bihar_budget_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा बजट सत्र (Bihar Assembly Budget Session) का आज दूसरा दिन है। दूसरा दिन विपक्षी ने सत्ता पक्ष को जमकर घेरा। जिसकेसदन की कार्यवाही एक बार फिर शुरू हो गई है। इस दौरान वित्त मंत्री विजय चौधरी (Finance Minister Vijay Chowdhary) ने आज बिहार का बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने कहा कि 10 सालों में बिहार का बजट आकार 3 गुना बढ़ा है। विकास दर के मामले में बिहार देश में तीसरे नंबर पर है। बिहार के अर्थव्यवस्था पर कोविड के कारण असर पड़ा। इस दौरान आर्थिक तंगी आई।


बजट की बड़ी बातें

  • 10 लाख युवाओं को रोजगार देने की योजना है- BPSC के जरिए 49000 रिक्तियां भरी जाएंगी। वहीं BSSC में 29000 भर्तियां होंगी। साथ ही BTSC में 12000 भर्तियां होंगीष
  • शिक्षकों की भर्तियां चल रही हैं। मई तक जातीय गणना पूरी हो जाएगी।
  • बिहार में इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।
  • नारी शक्ति योजना के लिए 60 करोड़ और साइकिल योजना के लिए 50 करोड़ राशि की व्यवस्था की जाएगी।
  • 10वीं पास छात्रों के लिए 94 करोड़ का प्रावधान
  • बालिका पोशाक योजना के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया जाएगा।
  • पटना मेडिकल कॉलेज के लिए 5540 दिया जाएगा।
  • मदरसा के लिए 40 करोड़ राशि का प्रावधान किया जाएगा।
  • पुलिस विभाग के लिए 75 हजार 543 पदों की मंजूरी मिली है।
  • स्कूलों में 40506 प्रधान शिक्षकों की बहाली होगी।
  •  इंजीनियरिंग कॉलेज में 522 शिक्षक बहाल किए जाएंगे।
  •  बिहार में कुल 9 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे।
  •  ग्रामीण क्षेत्रों में टेलीमेडिसिन सुविधा दी जाएगी। 
  • सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम चल रहा है। नदी जोड़ों योजना के तहत कोसी-मेची लिंक पर काम हो रहा है। इन सभी योजनाओं का पर्याप्त राशि का प्रावधान किया जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT