logo

हिंसा की आग में जल रहा बिहार, बिहारशरीफ में फायरिंग में 1 की मौत, बम ब्लास्ट से दहला सासाराम

biharsarif_aag.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के 2 जिलों में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसक झड़प हुई थी। सासाराम और बिहारशरीफ में लगातार इन जिलों के माहौल बिगड़ रहा है। जिस कारण इन जिलों में धारा 144 लगा दी गई है। जिस कारण सासाराम में गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को भी रद्द कर दिया गया। बिहार शरीफ और सासाराम में 2 दिनों से फायरिंग और बमबारी जारी है। वहीं बिहारशरीफ में एक युवक की गोली लगने से मौत भी हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।  सासाराम में शनिवार को एक बम ब्लास्ट की घटना ने पूरे जिले को दहला दिया। इन घटनाओं के बाद प्रशासन पूरे तरीके से हरकत में आ गई है। 

उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल में किया तोड़फोड़
बिहार शरीफ में शुक्रवार के बाद शनिवार को भी माहौल बिगड़ा। अचानक देर शाम को कुछ उपद्रवियों ने धार्मिक स्थानों को निशाना बना लिया। लहेरी थानाक्षेत्र के पहाड़पुर मोहल्ले में उपद्रवियों ने धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। इस दौरान अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। बिहारशरीफ में माहौल बिगड़ी तो प्रशासन भी हरकत में आ गई है। जिले में धारा 144 लागू है और इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि वह अपने अपने घरों में ही रहे। किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दें। वहीं प्रशासन द्वारा हर चौक-चौराहे पर पैनी नजर रखी जा रही है। एसपी और डीएम खुद दल-बल के साथ काम कर रहे हैं।

सासाराम में बम विस्फोट में छह लोग घायल
वहीं सासाराम में शनिवार रात 9 बजे बम विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। जांच में पता चला है कि इनके पास ही बम था। दो को गिरफ्तार किया है। तीन घायलों को बीएचयू में भर्ती कराया गया है। झोपड़ी से एक स्कूटी मिली है। सासाराम में स्कूल-कॉलेज 4 अप्रैल तक बंद कर दिया गया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT