logo

बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 11 एजेंडों पर लगी मुहर

nitish4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कुल 11 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में सरकार ने आज दरभंगा एम्स को लेकर भी फैसला लिया है। वहीं भागलपुर और मुजफ्फरपुर में DNA टेस्ट लैब खोलने का फैसले पर भी मुहर लगा दी गई है। इसके बाद सरकार ने मधुबनी के पूर्व जज अशोक कुमार सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, परिवहन विभाग, वित्त विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग और स्वास्थ्य विभाग के महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अपनी मंजूरी दी है।

पीटीसी परीक्षा पास सिपाही अब करेंगे केस का अनुसंधान 

  • बिहार पुलिस के पीटीसी प्रशिक्षण उतीर्ण सिपाही रैंक के पुलिस अधिकारियों को अन्य राज्यों की तर्ज पर अनुसंधान की शक्ति दी गई है।
  • बिहार राज्य प्रोटोकॉल संवर्ग के विभिन्न कोटि के 15 पदों के सृजन एवं बिहार प्रोटोकॉल संवर्ग नियमावली 2023 की स्वीकृति दी गई है।
  • भामाशाह की जयंती हर साल 29 अप्रैल को पटना के पुनाइचाक पार्क में राजकीय समारोह के रूप में मनाए जाने की स्वीकृति दी गई है।
  •  पटना - बख्तियारपुर अभियंत्रण महाविद्यालय में निशुल्क हस्तांतरित 5 एकड़ भूमि पर अतिरिक्त प्रशासनिक भवन, बालिका छात्रावास व अन्य कार्य के लिए 49 करोड़ 72 लाख 78 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई है।
  • बिहार मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण नियमावली 2023 की स्वीकृति।