द फॉलोअप डेस्क
इस बार के बिहार क्रिकेट एसोसिएशन यानि बीसीए के अध्यक्ष का चुनाव 24 वर्षीय हर्ष वर्धन निर्विरोध जीत गए हैं। यह चुनाव बीते दिन रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ और इस कार्यकारिणी में हर्ष वर्धन को अध्यक्ष का पद सौंपा गया है। आपको बता दें कि वे पूर्व बीसीए अध्यक्ष राकेश तिवारी के बेटे हैं। .jpg)
वहीं क्रिकेट के इतिहास में यह पहली बार है जब इतने कम उम्र का युवा किसी राज्य क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बना है। इससे न केवल बिहार बल्कि पूरे भारतीय क्रिकेट जगत में चर्चा का माहौल बन गया है। अध्यक्ष बनने के बाद हर्ष वर्धन ने कहा कि मेरा लक्ष्य संगठन को एकजुट रखते हुए राज्य में क्रिकेट की नई ऊंचाइयां छूना है। सभी पदाधिकारी मिलकर बिहार क्रिकेट को मजबूत करेंगे और आने वाले वर्षों में यहां से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे।.jpeg)
घोषित हुए परिणामों में उपाध्यक्ष पद पर प्रिया कुमारी का चुनाव हुआ है। वहीं जियाउल आरफीन को संगठन का सचिव चुना गया है। बीसीए के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अभिषेक नंदन को दी गई, जबकि संयुक्त सचिव पद रोहित कुमार को मिला है। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध रूप में हुआ है, जिससे चुनावी प्रक्रिया सुगम और शांतिपूर्ण रही। बता दें इस बार के नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की उम्र 24 से 50 वर्ष के बीच में है जिसके बाद यह काफी युवा कार्यकारिणी सदस्यों की टीम बन गई है।