logo

BIHAR : बढ़ रहा डेंगू का कहर, डिप्टी CM ने NMCH का किया औचक निरीक्षण

tejaswai_photo5.jpg

पटना:
राजधानी में डेंगू का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बीते 10 दिन से जिले में हर रोज औसतन 250 से 300 से अधिक नये मरीज मिल रहे हैं। गुरुवार इस आकड़े में और बढ़ोतरी हो गई है। डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav) ने गुरुवार की रात NMCH में औचक निरीक्षण (Surprise inspection at NMCH on Thursday night) किया। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों,नर्स और कर्मियों को कई निर्देश दिए (gave many instructions to doctors and nurses)। साथ ही पूरे अस्पताल का जायजा लिया और अस्पताल की कर्मियों को जल्द से जल्द दूर करने की बात कही।


डेंगू मरीजों से मिले
बता दें कि तेजस्वी यादव समय-समय पर अस्पताल आकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहते हैं। उपमुख्यमंत्री ने NMCH के मुख्य गेट पर जमा पानी को देखकर आपत्ति जताई। विभाग में नल टूटे होने की वजह से पानी गिरने और बाथरूम के पास पाइप खराब होने से भी कायम समस्या को देखा कर अपत्ति जलाई। तेजस्वी यादव में सबसे पहले अस्पताल के अस्पताल की सेंट्रल इमरजेंसी में पहुंचे। जहां पर निरीक्षण के बाद मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड पहुंचे। वहां मरीजों और उनके परिजनों से मिले।

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वस्थ्य विभाग सक्रिय
उपमुख्यमंत्री ने गुरुवार को डेंगू की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर विकास एवं आवास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर विभागीय समन्वय  स्थापित कर अभियान पर विशेष ध्यान देकर रोकथाम और नियंत्रण किया जा रहा है। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वस्थ्य विभाग पूरी तरह से सक्रिय है। नगर विकास एवं आवास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कचरा प्रबंधन, एंटी लार्वा फॉगिंग और जांच कर लगातार दवा वितरित की जा रही है। अस्पतालों में जांच और बेड की संख्या बढ़ायी गयी है।


पिछले 24 घंटे में जिले में 406 नये मरीज
बता दें कि पिछले 24 घंटे में जिले में 406 नये मरीज मिले हैं। जो अब तक का रिकॉर्ड है। इनमें सबसे अधिक पीएमसीएच में 145, आइजीआइएमएस 52 एनएमसीएच में 43 कुल 240 मरीज इन तीनों अस्पतालों के द्वारा किये गये जांच में पाये गये हैं। इसके अलावा 166 मरीज जिले के पीएचसी, अनुमंडलीय अस्पतालों के अलावा निजी अस्पतालों में मिले हैं।