द फॉलोअप डेस्क
बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर का काफिला हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल कर्मी का इलाज भगवानपुर PHC में चल रहा है। जानकारी के अनुसार पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर में राज्यपाल के काफिले पर चल रही एक दमकल की गाड़ी अचानक पलट गई। हादसा हाजीपुर के भगवानपुर के रतनपुरा के पास हुआ। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ देर के लिए हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर जाम भी लगा था। लेकिन कुछ ही देर के बाद यातायात समान्य हो गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT