logo

पटना में गुस्साई भीड़ ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पर किया हमला, तेजस्वी बोले- यही है मोदी जी का मंगलराज!

PATNA01235411.jpg

पटना
बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया है, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में मंत्री पांडे का काफिला पटना के अटल पथ पर आक्रोशित भीड़ से घिरा हुआ दिख रहा है, जहां पत्थरबाज़ी में उनकी गाड़ी के शीशे तक टूट गए। मंत्री को सुरक्षा घेरे में वहां से भागना पड़ा।
बताया जा रहा है कि यह घटना पटना के पटेल नगर में दो मासूम भाई-बहनों की नृशंस हत्या के बाद हुई। हत्या से गुस्साई भीड़ जब सड़क पर उतरी, उसी दौरान मंत्री वहां पहुंच गए, जिससे माहौल और गरमा गया।


इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार और खासतौर पर मंगल पांडे पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "विगत चंद दिनों में राजधानी पटना में घर में घुसकर 5-6 बच्चों की दर्दनाक और खौफनाक हत्याएं हुई हैं... जनाब पांडे जी इतने असंवेदनशील, अंहकारी और संभ्रांत मंत्री हैं कि पीड़ितों से बात करना भी अपना अनादर समझते हैं।"
तेजस्वी ने भाजपा पर भी हमला करते हुए कहा, "मोदी जी के अपराधियों वाले मंगलराज में अब सत्ताधारी भाजपाई गुंडों द्वारा घर में घुसकर मारने का एक नया ट्रेंड बन गया है।"


तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री की भूमिका पर भी सवाल उठाए और मौजूदा कानून व्यवस्था को "ध्वस्त" बताया। उन्होंने कहा कि जब अपराधी प्रवृत्ति के लोग पुलिस को दिशा देंगे तो बिहार में अराजकता और बढ़ेगी।
घटना के बाद विपक्ष ने जहां इसे जनता की पीड़ा और व्यवस्था की विफलता करार दिया है, वहीं सत्तापक्ष की ओर से अब तक कोई औपचारिक बयान नहीं आया है।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi Bihar।atest News Update