logo

जमुई में नाबालिग लड़की को बैड टच करने वाला नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल, यही है मुख्य आरोपी

जमुई में नाबालिग लड़की को बैड टच करने वाला नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल, यही है मुख्य आरोपी

द फॉलोअप डेस्क:

बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा से बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव के पैर में गोली लगी है। रिपोर्टस के मुताबिक, पुलिस आरोपी को घटना वाली जगह लेकर गई थी, इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस कार्रवाई में वो घायल हो गया। नंदन पर आरोप है कि घटना के वक्त उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था।

 

 

4 आरोपी गिरफ्त में बाकियों की तलाश जारी 

इस मामले में अब तक चार आरोपियों के पुलिस की गिरफ्त में होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, घटना में करीब 7 से 8 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। मामले की जांच के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घायल नंदन यादव का इलाज कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। इस घटना से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद मामले ने काफी तूल पकड़ा था और पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज की थी।

यह भी पढें: बिहार में लड़की को नोच रहे थे दरिंदे, JDU के स्टेट प्रेसिडेंट उमेश कुशवाहा ने इस घटना को बताया छिटपुट
 

Tags - Jamui minor girl case Jamui molestation case Nandan Yadav encounter Jamui police encounter Bihar Jamui news