पटना
बिहार सरकार में निशांत कुमार को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। वहीं, विजय सिन्हा को कृषि मंत्रालय की कमान सौंपी गयी है। बता दें कि आज ही बिहार कैबिनेट का विस्तार आधिकारिक तौर पर हो गया है। बता दें कि आज ही बिहार की नई विस्तारित NDA सरकार ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में शपथ ली, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 32 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। नए शामिल होने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मंत्रिमंडल के विस्तार में NDA के कई सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिला है। भारतीय जनता पार्टी को 15 मंत्री पद मिले, जबकि जनता दल (यूनाइटेड) को 13 पद प्राप्त हुए। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को दो पद आवंटित किए गए, और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक-एक पद मिला।
