logo

बिहार में एक तरफ सीमांचल क्षेत्रों में आंधी-बारिश का अलर्ट तो दूसरी ओर पटना समेत कई जिलों लू चलने की संभावना

mausam32.jpg

द फॉलोअप,बिहार
बिहार में आज एक तरफ सीमांचल और राज्य के दक्षिणी भागों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं दूसरी ओर राजधानी पटना समेत कई जिलों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है।

सीमांचल में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका में तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

इन जिलों में लू का अलर्ट
वहीं पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सीवान, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय,अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गयाजी और नवादा में हीट वेव का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान का है कि अगले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

Tags - Bihar weather update Seemanchal rain alert Bihar thunderstorm warning