logo

बिहार के 16 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट, 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

6f01.jpg

बिहार

बिहार में मौसम विभाग ने 29 अप्रैल को राज्य के 16 जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के प्रमुख जिलों में पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, गया, बक्सर, सारण, गोपालगंज, सीवान, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा और कटिहार में आज भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान इन क्षेत्रों में 40 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सो तेज हवाएं चलने और वज्रपात की प्रबल आशंका जताई गई है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
      
 

उत्तर बिहार में अधिक असर 
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बिहार की तुलना में उत्तर बिहार में वर्षा का प्रभाव अधिक रहेगा। विशेष रूप से किशनगंज, मधुबनी और सीतामढ़ी में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है। इस मौसमी बदलाव के कारण अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। जिससे भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। 

 

मौसम का मिजाज 
मंगलवार को राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते दिन राज्य का सबसे गर्म स्थान 41 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस वाल्मीकिनगर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की माने तो 1 मई के बाद लोगों को एक बार फिर भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

Tags - Bihar weather alert thunderstorm warning heavy rain Bihar strong winds 60 kmph lightning alert Patna weather North Bihar rainfall districts weather warning