logo

बिहार दिवस 2023 : 111 साल हुआ बिहार, PM मोदी और CM नीतीश ने राज्यवासियों को दी बधाई

bihar_diwas.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार राज्य ने आज अपने स्थापना का 111 साल पूरा कर लिया है। इसके साथ ही बिहार 112वें साल में प्रवेश कर गया है। साल 1912 में बंगाल से अलग होकर बिहार स्वतंत्र राज्य बना था। तब से लेकर आज तक बिहार देश में अपनी एक अलग पहचान बना रहा है। बुद्धा की घरती वाला बिहार देश-विदेश को लोगों के लिए प्रर्यटन का केंद्र बना हुआ है। इसके साथ ही यहां देश-दुनिया से लोगों शिक्षाग्रहण करने पहुंचते है। यह वो बिहार है जो तमाम प्रतिकूल हालत में भी बेहतरी के सपने देखना नहीं छोड़ता। यह सोचता है कि सपने देखना ही उसकी पूंजी है। बिहार ने आज हर क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है।

सीएम और पीएम ने राज्यवासियों को दी बधाई

इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार वासियों को बधाई दी है। सीएम ने लिखा बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। विकसित बिहार के सपने को साकार करने में भागीदारी के लिए मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को बढ़ाएंगे। वहीं दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने अपनी लगन और कठिन परिश्रम से एक विशेष पहचान बनाई है तथा वे देश के विकास के लिए हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दे रहे हैं। 

कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे

बिहार दिवस के मौके पर राजधानी पटना में आज कई रंगारंग कार्यक्रम होंगे। राज्य सरकार ने बिहार दिवस को मनाने के लिए बड़ी तैयारी की है। पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस पर बड़ा आयोजन किया गया है।यहां मशहूर सिंगर जावेद अली के गानों पर आज पटना झूमेगा। वहीं मैथिली ठाकुर, इंडियन आसियान बैंड, दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम और सलमान अली भी परफॉर्मेंस करेंगे। इसके साथ ही गजल गायक तलत अजीज, नियाजी बद्रर्स की कव्वाली, कुमुद दीवान और नलिनी जोशी का शास्त्रीय संगीत का लोग लुप्त उठाएंगे। लोक गायिका डॉ. रंजना झा, नीतू कुमारी नूतन, अचला कुमारी, चंदन तिवारी के लोकगीत प्रस्तुत करेंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT