logo

अरुणांचल में बर्फ के गर्भ में समा गए बिहार के लाल मेजर मनोज कुमार, शव देख चीत्कार कर उठे माता-पिता

martyredmejormanoj.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:


अरुणाचल प्रदेश से बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारत-चीन सीमा पर तैनात बिहार का एक जवान शहीद हो गया। गौरतरलब है कि अरुणांचल प्रदेश में पेट्रोलिंग के दौरान मेजर मनोज कुमार दुर्घटनावश बर्फ में दब गए जिससे उनकी मौत हो गई। बिहार के अरवल जिले के रहने वाले मेजर मनोज कुमार की शहादत की खबर सुनकर उनके गांव लोदीपुर में शोक की लहर है। शुक्रवार को मेजर मनोज कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। शहीद मेजर मनोज कुमार को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जिले के प्रशासनिक अधिकारी भी शहीद के अंतिम दर्शन के लिए देखने पहुंचे। 

शहीद होने के एक दिन पहले पिता ने बेटे से की थी बात 
मंगलवार को मेजर मनोज कुमार ड्यूटी के दौरान बर्फ में दबने से शहीद हो गए। मेजर की शहादत की जानकारी उनके पिता अशोक कुमार प्रभाकर को मिली। बेटे के शहीद होने की खबर सुनकर पिता सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मनोज की शहादत से परिवार के साथ-साथ पूरा गांव गम में डूबा है। मेजर मनोज के पिता रेलवे में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात उनकी बात बेटे से हुई थी। व्हाट्सप वीडियो कॉल पर बात हुई थी। अगले दिन पिता को यह खबर मिली कि उनका बेटा शहीद हो गया।

अरवल के सोन नदी में होगा अंतिम संस्कार 
शहीद जवान मनोज के पिता ने बताया कि डेढ़ साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि मनोज ने 2016 में नालंदा सैनिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की। इसके बाद वे एनडीए के माध्यम से सेना में शामिल हो गए। शादी के बाद पूरा परिवार कानपूर में रह रहा था। पिता ने बताया कि उनका बेटा 6 भाइयों में सबसे बड़ा था। मंगलवार को उन्हें सेना मुख्यालय से कॉल आया। बताया गया कि उनका बेटा मनोज शहीद हो गया है। बुधवार को उनके बेटे का पार्थिव शरीर लोदीपुर गांव पहुंचा। पिता ने कहा कि बेटे का अंतिम संस्कार अरवल में सोन नदी के पास सैनिक सम्मान के साथ किया जाएगा।