logo

कुढ़नी उपचुनाव : BJP ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप, आपस में भिड़े बीजेपी और महागठबंधन उम्मीदवार, वीडियो वायरल 

ladai_kudhni.jpg

पटना:
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव (Kudhani assembly by-election) की वोटिंग सोमवार को खत्म हो गई। वोटिंग खत्म होने के बाद BJP और महागठबंधन के प्रत्याशी आपस में भीड़ गए। यहां बीजेपी के उम्मीदवार केदार गुप्ता ने महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया। दोनों में कहासुनी हुई। बात तू-तू-मैं-मैं से औकात तक पहुंच गई। वहीं महागठबंधन के उम्मीदवार ने उन्हें देख लेने की धमकी तक दे दी है।  इस पूरी घटना का वीडियो सामने आया है।


क्या है वीडियो में
वायरस वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि दोनों उम्मीदवार आपस में बूथ कैप्चरिंग को लेकर भीड़ रहे है। केदार गुप्ता ने मनोज कुशवाहा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने प्रशासन की मदद से बूथ पर कब्जा किया और बोगस  वोट डलवाया है। इतना सुनते ही मनोज कुशवाहा भड़क गए। दोनों की जमकर बहस हुए। उसके बाद केदार गुप्ता ने किसी से फोन पर बात करते हुए कहा कि DM के लिखित शिकायत दिए है लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।  इस दौरान अफरातफरी की स्थिति बनी रही। वीडियो मे साफ सुना जा रहा कि मनोज कुशवाहा कह रहे कि तरीका से बात करो। औकात में बात करो। वह कह रहे कि बात को समझ रहा हैं नहीं और यहाँ आकर नौटंकी कर रहा। जिसके बाद भाजपा उम्मीदवार वहां से निकल जाते है। 

8 दिसंबर को नतीजे
कुढ़नी उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर यानि कल वोटिंग पूरी हो गई। सुबह 7 बजे से ही वोटिंग शुरू हुई जो शाम 6 बजे की चलीं। इस पर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यहां कुल 57.9 प्रतिशत मतदान हो सका। बता दें कि वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। इस उपचुनाव में कुल 13 प्रत्याशियों मैदान में हैं। इनमें बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता, महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा, वीआईपी से नीलाभ कुमार, एआईएमआईएम से मो. गुलाम मुर्तजा, उपेंद्र साह, कालिकांत झा, संजय ठाकुर, सुखदेव प्रसाद, आलोक कुमार, दिनेश राय, विनोद कुमार, शेखर साहनी और संजय कुमार हैं।