पटना:
कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव (Kudhani assembly by-election) को लेकर नामांकन का दौर जारी है। BJP उम्मीदवार केदार गुप्ता (Kedar Gupta) आज अपना नामांकन भरेंगे। इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल (Dr. Sanjay Jaiswal), नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। बता दें कि महागठबंधन की तरफ से जेडीयू उम्मीदवार मनोज कुशवाहा (Manoj Kushwaha) ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

महागठबंधन और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर
महागठबंधन उम्मीदवार मनोज कुशवाहा 2005 से लेकर 2015 तक कुढ़नी सीट से विधायक रह चुके हैं। 2020 में ये सीट एनडीए कोटे से बीजेपी के खाते में चली गई थी। यहां से 2015 में बीजेपी उम्मीदवार बनाए गए केदार गुप्ता ने जीत हासिल की थी, लेकिन 2020 के चुनाव में उन्हें राजद के अनिल कुमार सहनी से 712 मतों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही यह उपचुनाव काफी दिलचस्प होती नजर आ रही है। इस उपचुनाव में महागठबंधन और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। साथ ही मिली जानकारी के अनुसार वीआईपी के मुकेश सहनी भी अपने पार्टी से उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं। ऐसे में उनकी एंट्री इस चुनाव को और रोचक बनाएगी।

कुढ़नी में अनिल साहनी थे विधायक
इससे पहले कुढ़नी में अनिल साहनी विधायक थे। एलटीसी घोटाला में नाम आने के कारण उनकी सदस्यता चली गई जिसके चलते ये उपचुनाव हो रहा।उनपर राज्यसभा सांसद रहते 2013 में एलटीसी घोटाले के तहत बिना कोई यात्रा के जाली ई-टिकट और फर्जी बोर्डिंग पास के जरिए 23 लाख 71 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला आया था। इस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद 3 साल की सजा सुनाई गई है। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई। जिसपर ही चुनाव करवाया जा रहा है। 17 तारीख तक नामांकन है। इसके बाद 18 और 21 नवंबर को नामांकन वापसी की डेट है।