logo

Bihar By Election Result 2022 : गोपालगंज में खिला कमल, BJP प्रत्याशी कुसुम देवी को मिली जीत

kusun_devi1.jpg

पटना:
गोपालगंज उपचुनाव (Gopalganj by-election) में कांटे की टक्कर के बाद BJP कुसुम देवी (Kusum Devi) ने RJD के मोहन गुप्ता (Mohan Gupta) को आखिरी राउंड में 2183 वोट से हरा दिया। इसके साथ ही उपचुनाव में महागठबंधन और BJP की लड़ाई बराबर पर रही। मोकामा में आरजेडी के प्रत्याशी और गोपालगंज में बीजेपी की प्रत्याशी की जीत हुई है।

  • 23वें राउंड में राजद 66273 और भाजपा को 68554 वोट मिले। भाजपा- 2281वोट से आगे।
  • 22वें राउंड में बीजेपी 63943 आरजेडी 63336 वोट मिले। बीजेपी 607 वोटों से आगे।
  • 21वें राउंड के मतगणना राजद 61727 भाजपा 61662, वोटों का अंतर 65 मतों से राजद आगे
  • 19 वें राउंड में BJP को 55397और RJD को 55338 वोट मिले। भाजपा 59 वोटों से आगे है।
  • 18 वें राउंड में BJP को 53694 और RJD को 51989 वोट मिले। भाजपा 1705 वोट से आगे है।
  • गोपालगंज में 17वें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी की कुसुम देवी 2,185 वोटों से आगे चल रही हैं। बीजेपी को 51070 और राजद को 48885 वोट मिले हैं।