डेस्क:
कुढ़नी में बीजेपी की जीत हुई है। बीजेपी के केदार प्रसाद गुप्ता ने कांटे की टक्कर में महागठबंधन से जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को हरा दिया है। 23 राउंड में से 12 राउंड में आंकड़ों ने पलटी मारी, लेकिन दोनों एक-दूसरे के आसपास ही दिखाई दिए। 19वें राउंड से बीजेपी ने 56 वोटों से बढ़त बनाई जो 21 राउंड तक पहुंचते-पहुंचते 3645 से ज्यादा की हो गई। 21वें राउंड के बाद जेडीयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा सेंटर से बाहर निकल गए।
