logo

मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर BJP सांसद रविशंकर प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- CM पद पर कोई वैकेंसी नहीं, नीतीश ही हमारे नेता

sdftusdt.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सीएम चेहरे को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि बिहार में मुख्यमंत्री पद पर कोई “वैकेंसी” नहीं है और नीतीश कुमार ही हमारे नेता हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और मुख्यमंत्री पद पर कोई वैकेंसी नहीं है।
रविशंकर प्रसाद ने बताया कि हमारी पूरी टीम उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है और बिहार के लोग जानते हैं कि नीतीश कुमार ने विकास और सामाजिक सुधार के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के तहत बिहार में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसी योजनाओं पर ठोस कदम उठाए गए हैं।
इसके अलावा, रविशंकर प्रसाद ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि चारा घोटाले में लालू यादव को चार मामलों में सजा हो चुकी है, जबकि तेजस्वी यादव का ट्रायल 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहते पटना के दो रेलवे होटल और बेली रोड के पास 3.5 एकड़ जमीन एक प्राइवेट होटल को दी थी। न्यायालय ने इसे गंभीर भ्रष्टाचार माना है और इस मामले में ट्रायल चल रहा है। रविशंकर प्रसाद ने स्पष्ट किया कि यह मामला भाजपा के कार्यकाल का नहीं है, बल्कि न्यायालय और सीबीआई के अधीन चल रहा है।



 

Tags - Latest Bihar Chunav News Bihar Chunav News Updates latest updates Bihar Chunav News updates Nitish Kuamr CM face News updates latest Bihar Chunav News Nitish Kuamr CM face News Nitish Kuamr CM face news Updates