द फॉलोअप डेस्क
इस जमी सूबा ए बिहार को पूरे मुल्क के फोजदार बनने की कुबत है और यह हिंदुस्तान की तारीख को बदल सकता है। निम्न पंक्तियों के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पुर्णिया में अपने संबोधन की शुरूआत की। तेजस्वी ने आगे कहा कि जैसा बिहार में महागठबंधन है वैसा ही हमारे देश में महागठबंधन है। हमारे अनेकता में ही एकता है। यहीं महागठबंधन है और यही हमारी पहचान है। तेजस्वी ने आगे कहा कि आप लोग के दुआ और प्रार्थना से ही आज हमारे पिता बिल्कूल ठीक है।

सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटना नहीं टेकेंगे
आज मुझे बहुत खुशी है कि मेरे पिता जी फिर से पुराने अंदाज में नजर आए। मेरे पिता ने आज तक सांप्रदायिक ताकतों के आगे घुटने नहीं टेके। वो हमेशा उन लोगों से लड़ते रहे। चाहे कितना भी तंग किया गया हो लालू यादव डरे नहीं बल्कि नीडर होकर लड़े। तेजस्वी ने देश के महौल को लेकर कहा कि आज देश में बीजेपी के लोग लीडर नहीं हैं डीलर हैं। ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हमारे देश की अमन चैन शांति को छीनना चाहते हैं और नफरत की राजनीति करना चाहते हैं। लालू का बेटा भी वचन देता है कि सांप्रदायिक ताकतों के आगे कभी घुटना नहीं टेकेंगे। हम सब सातों पार्टियां मिलकर देश को आगे ले जाएंगे।
जब-जब बिहार लड़ता है तब-तब दिल्ली हारता है
तेजस्वी सीएम नीतीश की तारीफ करते हुए बोले कि आज के दौर में इन्होंने बड़ा ही नीडर का काम किया है। क्योंकि जो भी अभी बीजेपी के खिलाफ बोलता है उसके घर पर छापा पड़ता है और जो उनकी तरफ से बोलता है वह राजा हरिशचंद्र बन जाता है। जहां लोगों को डराया जा रहा है। जब देश को लोकतंत्र के बचाने का बात आया तो नीतीश कुमार सही समय पर सही फैसला लिया। हमारी कोशिश है कि विपक्षी दलों को देशभर में एकजुट करेंगे और लड़ाई लड़ेगे। हम बता दें कि जब-जब बिहार लड़ता है तब-तब दिल्ली हारता है। हमलोग लड़ाई के लिए तैयार हैं।

हम बिहारी है बुड़बक नहीं
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर नीतीश साधते हुए कहा कि पूर्णिया के इसी रणभूमि है यहां से नरेंद्र मोदी ने 2014 में वादा किया था कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे देंगे। किसानों को विशेष पैकेज देंगे। किसानों का आय दोगूना कर देंगेष 2 करोड़ का रोजगार 2022 में देंगे। बजट में बिहार को कुछ नहीं मिला। मोदी जी सिर्फ जुम्ला मत बोलिए। हम बिहारी है बुड़बक नहीं। देश में बोरोजगारी का चर्चा नहीं करता है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT