logo

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया परिसर; जांच में जुटी पुलिस

patna_civil_court2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की घमकी मिली है। यह धमकी मेल के जरिये दी गई है। ज्सिके बाद सिविल कोर्ट में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। 
सूचना के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस कोर्ट पहुंच चुकी है। और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिविल कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया है। वहीं स्क्वाड टीम के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। 
सिविल कोर्ट पटना के प्रभारी रजिस्ट्रार के द्वारा पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया है कि एक अज्ञात प्रेषक द्वारा ईमेल के माध्यम से धमकी दी गई है। प्रभारी रजिस्ट्रार ने बताया कि आज "मुझे एक ईमेल प्राप्त हुआ है जिसमें बताया गया है कि 16 अक्टूबर 2025 को सिविल कोर्ट, पटना परिसर में आरडीएक्स आईईडी लगाए गए हैं।"

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar politics bihar trending news bihar election patna civil court news