पटना:
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 67वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा (Combined Main Examination) के तिथि की घोषणा कर दी है।यह परीक्षा 29 दिसंबर को दो पाली में और 30 और 31 दिसंबर को एक पाली में पटना मुख्यालय स्थित परीक्षा केंद्र (Examination Center at Patna Headquarters) में आयोजित की जाएगी। वहीं परीक्षा के एक सप्ताह पहले प्रवेश पत्र जारी होगा। आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। आयोग की ओर से 802 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। बता दें कि आयोग द्वारा 17 नवंबर की शाम 67वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था।

BPSC एग्जाम कंट्रोल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार शेड्यूल कुछ इस प्रकार हैं।
6 दिसंबर, 2022 तक कर सकते है आवेदन
67वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण (BPSC 67वीं मेन 2022 आवेदन प्रक्रिया) 21 नवंबर, 2022 से bpsc.bih.nic.in पर शुरू हो गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों 6 दिसंबर, 2022 तक बीपीएससी 67वीं लिखित परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

68वीं BPSC पीटी परीक्षा के लिए आवेदन जारी
BPSC ने 68वीं पीटी परीक्षा के लिए के लिए भी नोटिस जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर से 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते है। उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।