पटना:
बिहार लोक सेवा परीक्षा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षाओं की तिथि को लेकर कैलेंडर जारी किया है। इसमें कुल 51 विभिन्न परीक्षाओं की संभावित तारीख की घोषणा की गई है। इसमें 67वीं BPSC के मुख्य परीक्षा से लेकर फाइनल रिजल्ट से 68वीं बीपीएससी की PT परीक्षा तक की जानकारी दी गई है। परीक्षा की तारीख आप BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

67वीं BPSC परीक्षा का परिणाम 14 नवंबर को
67वीं बीपीएससी की PT परीक्षा का परिणाम 14 नवंबर को आएंगे। इसके बाद 29 दिसंबर 2022 को इसकी मुख्य परीक्षा ली जाएगी। जिसका रिजल्ट 14 मार्च 2023 को आयेगा। 29 मार्च 2023 से सफल छात्रों का इंटरव्यू होगा फिर इसका परिणाम 28 मई 2023 को आयेगा। इसके साथ ही जिन छात्रों ने इस साल DPRO का फार्म भरा था उनके लिए भी अच्छी खबर है। उनके परीक्षा तिथि में काफी दिनों से बदलाव किए जा रहे थे। इस परीक्षा को लेकर भी आयोग ने तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा 26 से 28 नवंबर को होगी। रिजल्ट 15 जनवरी को आयेगा। इंटरव्यू 30 से 31 जनवरी 2023 तक होगा। रिजल्ट 28 फरवरी को फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
68वीं BPSC परीक्षा की पूरी तिथि
68वीं बीपीएससी परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी गयी है। पीटी परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को होगी और रिजल्ट 27 मार्च को आयेगा। मुख्य परीक्षा 12 मई को होगी और इसका रिजल्ट 26 जुलाई को आयेगा। इंटरव्यू 11 अगस्त को होगा और फाइनल रिजल्ट 9 अक्तूबर 2023 को जारी होगा। इसके साथ बीपीएससी ने अलग-अलग विषयों के लेक्चरर के लिए अलग-अलग इंटरव्यू व परीक्षा तिथि तय की है। आइजीआइसी के साथ अन्य महत्वपूर्ण डिपार्टमेंट में निदेशक के लिए भी इंटरव्यूतिथि जारी कर दिया गया है।

प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को
जो अभ्यार्थी शिक्षक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनकी भी परिक्षाओं के तारीख का ऐलान कर दिया गया है। प्राइमरी स्कूलों में प्रधान शिक्षक के 40,506 रिक्त पदों के लिए परीक्षा 18 दिसंबर को होगी। रिजल्ट तीन जनवरी को आयेगा। इसमें सामान्य वर्ग के 16204 पद हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 4048, एससी के 6477, एसटी के 418, इबीसी के 7290, बीसी के 4861 एवं बीसी महिला के 1210 पद हैं। दिव्यांग के लिए भी 4% सीट है। दृष्टि बाधित के 421, मूक बधिर के 410, अस्थि दिव्यांग के 397 एवं बहुदिव्यांग के 392 पद हैं।