द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) के अभिभाषण के साथ आज से बिहार विधानसभा बजट सत्र की शुरूआत हो चुकी है। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बिहार सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस दौरान विपक्षी दल भाजपा ने जमकर हंगामा किया। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सरकार निरंतर काम कर रही है। इस दौरान विपक्षी दल ने कहा कि स्कूलों में शिक्षक और बिल्डिंग नहीं है। आगे राज्यपाल ने कहा कि बिहार सरकार जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। निगरानी के लिए कई निगरानी कोषांग का गठन किया गया है। शराबबंदी को लेकर सशक्त अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि यह बजट सत्र 5 अप्रैल तक चलेगा। इसमें कल यानी 28 फरवरी को बिहार का बजट पेश किया जाएगा। आज बिहार विधानसभा और बिहार विधान की संयुक्त बैठक होगी।

राज्यपाल ने कहा न्याय के साथ विकास किया जा रहा
राज्यपाल ने आगे कहा कि कोरोना में आम लोगों के साथ राज्य सरकार रही है। बिहार में सघन कोविड जांच कराया गया, तभी बिहार में कंट्रोल किया गया है। अभी तक 13 हजार 600 कोरोना मृतक को अनुदान दिया जा चुका है। न्याय के साथ विकास किया जा रहा है। सात निश्चय के तहत कई योजना सफलता पूर्वक चलाई जा रही है। नाली गली पर राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष भाजपा ने हंगामा किया। आज ही बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश कर दिया जाएगा।

भाजपा ने सीएम के सदन में आने पर जय श्रीराम के नारे लगाए
बजट सत्र से ठीक पहले भाजपा महागठबंधन एक दूसरे के ऊपर हमलावर दिखे। एक ओर जहां माले विधायक ने सदन के बाहर अडाणी मामले को लेकर बैनर दिखाया और नारेबाजी की। वहीं भाजपा ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार पर हमला किया। इसके साथ ही जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानमंडल के अंदर आए तो भाजपा ने नारेबाजी शुरू कर दी। कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर दिखी। जब नीतीश कुमार ने राज्यपाल के साथ सदन में प्रवेश किया तो भाजपा ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान सीएम ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT