logo

चिराग पासवान ने मांगी 26 सीटें, कहा- NDA की सीटिंग सीटों पर भी उतार सकते हैं प्रत्याशी  

chirag4.jpg

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट बंटवारे पर खींचतान तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गठबंधन के भीतर अपने लिए 26 सीटों की दावेदारी पेश की है। इनमें भाजपा, जदयू और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) की कई सिटिंग सीटें भी शामिल हैं। शनिवार को लोजपा (रामविलास) की संसदीय बोर्ड की बैठक में इन सीटों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पार्टी प्रमुख चिराग पासवान को एनडीए से बातचीत और अंतिम फैसला लेने का अधिकार दिया गया। पार्टी के संसदीय बोर्ड सदस्य के मुताबिक, लोजपा (रामविलास) ने जिन सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बनाया है, उनमें गोविंदगंज, अलौली, ओबेरा, डेहरी, मांझी, पालीगंज, ब्रह्मपुर, दानापुर, मसौढ़ी, राजगीर, शेखपुरा, फतुहा, बख्तियारपुर शामिल हैं।

इसके अलावा पार्टी ने इमामगंज, बोधगया, हिसुआ, महुआ, लालगंज, मोरवा, कसबा, नाथनगर, रुपौली, सुगौली, गायघाट, हायाघाट, बखरी और साहेबपुर कमाल/मटिहानी सीट पर भी दावा ठोका है। पार्टी ने इनसे अलग तीन अतिरिक्त सीटों की भी मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, एनडीए के अंदर यह दावेदारी कई सहयोगी दलों के बीच नई खींचतान को जन्म दे सकती है।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update