logo

छठ के सिंदूर को लेकर बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यश महेश्वरी पर केस दर्ज

छठ के सिंदूर को लेकर बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले यश महेश्वरी पर केस दर्ज

द फॉलोअप डेस्क:

छठ के सिंदूर को लेकर बिहार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन यश महेश्वरी पर केस दर्ज किया गया है। पटना पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पटना साइबर थाना में कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ कांड संख्या 1550/26 के तहत धारा 75(1), 79, 351, 352, 66 (C), 66 (D) आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पटना पुलिस ने कहा कि उक्त वीडियो अथवा कंटेंट में बिहार की महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इन टिप्पणियों से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होने और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका थी। इसलिए घटना को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पटना साइबर पुलिस, मामले की जांच कर रही है और विधिसम्मत कार्रवाई करेगी। पटना पुलिस ने कहा कि वो सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, अभद्र और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।  

 

यश महेश्वरी के खिलाफ किन धाराओं में केस दर्ज हुआ
गौरतलब है कि स्टैंडअप कॉमेडियन यश महेश्वरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT ACT)-2000 के तहत कुल 6 धाराएं लगाई गई हैं। यश महेश्वरी के खिलाफ पटना के साइबर थाने में धारा 75 (1) के तहत महिला के प्रति अवांछित और स्पष्ट यौन संबंधी शारीरिक संपर्क और अशोभनीय पहल करना, महिला से यौन संबंधी मांग या अनुरोध करना, महिला की इच्छा के विरुद्ध उसे अश्लील सामग्री दिखाना और महिला के प्रति यौन संकेतों या आशय वाली अभद्र टिप्पणियां करना, धारा 79 के तहत अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करना, अशोभनीय आवाज या इशारे करना, ऐसी वस्तु या सामग्री प्रदर्शित करना जो महिलाओं के लिए अपमानजनक है और महिला की निजता में दखल देना शामिल है। 

धारा 351 के तहत जान से मारने की धममकी देना, शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी देना, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना, किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा खराब करने की धमकी देना, धारा 352 के  तहत शांति भंग करने का प्रयास करना, किसी व्यक्ति को अपराध के लिए उकसाना और सार्वजनिक विवाद और हिंसक स्थिति पैदा करना, के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। 

 

कॉमेडियन यश महेश्वरी ने शो के दौरान क्या कहा था!
गौरतलब है कि स्टैंपअप कॉमेडियन यश महेश्वरी ने एक शो के दौरान छठ पूजा समेत अन्य धार्मिक प्रयोजनों के तहत  बिहार में महिलाओं द्वारा मांग पर लगाए जाने वाले सिंदूर को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की थी। उसने नाक से लेकर मांग तक लगाए जाने वाले सिंदूर की तुलने पुरुषों के जनंनागों से की थी। उसने शो के दौरान कहा कि यदि उसकी प्रेमिका या पत्नी ऐसा करती है तो वह शारीरिक हिंसा करेगा। वीडियो जारी होने के बाद विवाद बढ़ा तो यश महेश्वरी ने माफी मांगी और कहा कि उसे ऐसी अशोभनीय टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी। 


 

Tags - Standup Comedian Yash MaheshwariYash Maheshwari NewsChhath Puja SindoorPatna Cyber Police