द फॉलोअप डेस्क
लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। जमीन के बदले नौकरी मामले में आज सीबीआई उनसे पूछताछ कर सकती है। लालू यादव इन दिनों दिल्ली में हैं। बता दें कि सोमवार (6 मार्च) को सीबीआई की टीम ने करीब 4 घंटे तक पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इस दौरान सीबीआई से उनसे 48 सवाल किए। अब जानकारी मिली है कि आज सीबीआई लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती से सवाल कर सकती है। बता दें कि सोमवार सुबह ही राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सीबीआई टीम पहुंची थी। सीबीआई के अफसर तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर राबड़ी आवास परिसर में प्रवेश किया था।

लालू यादव के दामाद से भी हुई पूछताछ
सोमवार को राबड़ी देवी से पूछताछ के दौरान सीबीआई ने पूछा-कितने लोगों से जमीन ले नौकरी दी। राबड़ी बोलीं-ऐसा कुछ नहीं है। सीबीआई ने पूछा कि आपके परिवार ने जब-जब जमीन ली उसे कैश में ही खरीदा गया? क्या आपको पता है कि सेल डीड और गिफ्ट डीड के जरिए ली गई 7 जमीनों का सर्किल रेट 4.39 करोड़ से अधिक है? लालू के ओएसडी भोला यादव कौन सा काम देखते थे? इसके साथ ही बता दें कि सीबीआई ने लालू के दामाद शैलेश से भी पूछताछ की थी। वहीं राबड़ी देवी ने मीडिया को कहा कि हमारे यहां ऐसी कार्रवाई होती रहती है।ऐसा चलता रहता है। इससे कुछ नहीं होगा। किसी को कुछ नहीं मिलेगा।

14 लोगों को समन जारी
बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली कोर्ट ने सोमवार को उन्हें समन भेजा है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद राउस एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 14 लोगों को समन जारी किया है। 15 मार्च को इन्हें कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT