द फॉलोअप डेस्क
लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की लालू यादव से पूछताछ खत्म हो गई है। टीम मीसा भारती के आवास से निकल चुकी है। करीब 3 घंटे तक राजद सुप्रीमो से पूछताछ की गई है। वहीं दूसरी ओर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने कहा कि पापा को परेशानी हुई तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। बता दें कि सोमवार (6 मार्च) को सीबीआई की टीम ने करीब ने 4 घंटे तक राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इस दौरान सीबीआई से उनसे 48 सवाल किए थे। वहीं सीबीआई ने राबड़ी के दामाद शैलेश से भी पूछताछ की थी। सोमवार सुबह ही राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सीबीआई टीम पहुंची थी। जानकारी के अनुसार सीबीआई के अफसर तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर राबड़ी आवास परिसर में प्रवेश किया था।

रोहिणी ने किया ट्वीट
रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें ज़रा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है। इसके साथ ने एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि पापा को लगातार परेशान किया जा रहा है। अगर उन्हें कुछ हुआ तो मैं किसी को नहीं छोड़ूंगी। पापा को तंग कर रहे हैं यह ठीक बात नहीं है। यह सब याद रखा जाएगा। समय बलवान होता है, उसमें बड़ी ताकत होती है। यह याद रखना होगा।
पापा को ये लोग तंग कर रहे हैं अगर उनके तंग करने के कारण उन्हें ज़रा भी परेशानी होगी तो दिल्ली की कुर्सी हिला देंगे। अब बर्दाश्त करने की सीमा जवाब दे रही है।
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) March 7, 2023

14 लोगों को समन जारी
बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली कोर्ट ने सोमवार को उन्हें समन भेजा है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद राउस एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 14 लोगों को समन जारी किया है। 15 मार्च को इन्हें कोर्ट में हाजिर होने को कहा गया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT