logo

दिल्ली में मीसा भारती के घर पहुंची CBI की टीम, लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव से होगी पूछताछ

lalu_yadav_cbi.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर सीबीआई ने लालू परिवार पर शिकंजा कस दिया है। इसी मामले को लेकर आज सीबीआई लालू यादव और मीसा भारती से पूछताछ करेगी। सीबीआई की टीम दिल्ली स्थित मीसा भारती के आवास पर पहुंच गई है। सीबीआई लालू यादव से घोटाले को लेकर पूछताछ करेगी। वहीं कहा जा रहा है मीसा भारती से भी पूछताछ हो सकती है। बता दें कि सोमवार (6 मार्च) को सीबीआई की टीम ने करीब ने 4 घंटे तक राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। इस दौरान सीबीआई से उनसे 48 सवाल किए थे। वहीं सीबीआई ने राबड़ी के दामाद शैलेश से भी पूछताछ की थी। सोमवार सुबह ही राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर सीबीआई टीम पहुंची थी। जानकारी के अनुसार सीबीआई के अफसर तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर राबड़ी आवास परिसर में प्रवेश किया था।