logo

पटना में राबड़ी आवास पहुंची CBI की टीम, मचा हड़कंप

cbi_rabri.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई टीम पहुंची है। जानकारी के अनुसार सीबीआई के अफसर तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर राबड़ी आवास परिसर में प्रवेश किए हैं। बताया जा रहा है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पत्नी राबड़ी देवी अंदर आवास में है। जबकि उनके छोटे बेटे और राज्य के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने निकल गए हुए हैं। वहीं उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव आवास में हैं। सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए वहां पहुंची है। वहीं राजद के कार्यकर्ता राबड़ी आवास के बाहर धरना दे रहे है। वहीं इस बात ने बिहार की सियासत का पारा चढ़ा दिया है। सियासी गलियारों में हड़कंप मचा दिया है।


पूछताछ के सिलसिले में पहुंची है टीम
मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम यहां पूछताछ के सिलसिले में पहुंची है। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में दिल्ली कोर्ट ने सोमवार को उन्हें समन भेजा है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद राउस एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 14 लोगों को समन जारी किया है। 


क्या है मामला
 लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT