logo

जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI तेजस्वी को बना सकती है आरोपी, अगले 2-3 हफ्ते में करेगी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर

tejaswai_shocked1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ने वाली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2-3 हफ्ते में सीबीआई सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर करेगी। जिसमें कहा जा रहा है कि इसमें तेजस्वी यादव को मुख्य आरोपी बनाया जा सकता है। इस मामले को लेकर सीबीआई सबूत जुटाने में लग गई है। अब मामले की अगली सुनवाई 8 मई को होगी।


अक्टूबर 2022 में मामले में चार्जशीट दाखिल की गई थी
सीबीआई ने अक्टूबर 2022 में लैंड फॉर जॉब्स मामले में चार्जशीट दायर की थी। इसमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, दो बेटियों समेत कई को आरोपी बनाया था। इसके बाद सीबीआई ने तेजस्वी यादव से भी इस मामले में सात-आठ घंटे पूछताछ की है।

क्या है मामला
 लैंड फॉर जॉब का मामला साल 2004 से लेकर वर्ष 2009 के बीच का हैं। उस समय लालू प्रसाद भारत सरकार के रेल मंत्री थे। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले लालू ने जमीन ली थी। इस मामले की जांच सीबीआई ने की और उसके बाद लालू प्रसाद समेत उनकी बेटी पर मामला दर्ज हुआ। वहीं, मीसा भारती अभी राज्य सभा की सदस्य हैं। इस मामले में लालू प्रसाद के बेहद करीबी भोला यादव से भी लंबी पूछताछ हो चुकी हैं। अरेस्ट करने के बाद उनसे पूछताछ हुई थी। भोला यादव 2004 से लेकर 2009 तक लालू यादव के ओएसडी थे। लालू प्रसाद, मीसा भारती समेत जिन 16 लोगों को समन जारी किया गया है उन्हें अब जमानत लेनी होगी।


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT