logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर में डाला वोट, लोगों से मतदान करने की अपील की

नीतीश_कुमार4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के बख्तियारपुर में वोट डाला। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वोटिंग बूथ से स्याही लगी उंगली दिखाते हुए बाहर निकले। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लोगों से अपील की कि सभी अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने कहा मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। पहले मतदान, फिर जलपान!
 
इस दौरान जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा CM के साथ दिखे। मंजू सिन्हा प्रोजेक्ट गर्ल्स स्कूल भवन के उत्तरी भाग बूथ नंबर-287 पर नीतीश कुमार वोट डाला। उन्होंने अपने बड़े भाई सतीश कुमार, भाभी गीता देवी समेत परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ मतदान किया।
बता दें कि बख्तियारपुर से NDA के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह हैं। वहीं राजद ने अनिरुद्ध यादव को बख्तियारपुर, पटना सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha election news NDA news RJD news JDU news JJD news LJP news nitish kumar news cm nitish kumar