द फॉलोअप डेस्क
बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह अचानक से राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान से मुलाकात करने राजभवन पहुंचे हैं। CM के अचानक इस तरह राजभवन पहुँचने से बिहार के सियासत में हलचल तेज हो गई है। इस दौरान नीतीश कुमार ने लगभग 15 मिनट तक बातचीत की जहां कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की खबर है। सूत्रों के अनुसार यह कहा रहा है कि यह मुलाकात किसी राजनीतिक उद्देश्य को लेकर नहीं बल्कि शैक्षणिक व विश्वविद्यालयों में कुलपति नियुक्ति को लेकर हुई हो सकती है। 
दरअसल राज्य के कई विश्वविद्यालयों में कुलपट्टी की नियुक्ति और बदलाव की प्रक्रिया होनी है ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों के बीच उच्च शिक्षा को लेकर अहम पदों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बता दें कि नीतीश कुमार आज सुबह लगभग 11:30 राजभवन पहुंचे हैं। 
बिहार में इसी साल के अक्टूबर- नवंबर माह में विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में कई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।