द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच चिराग पासवान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जता दी है। उन्होंने इंटरव्यू के दौरान बिहार चुनाव में उनकी रणनीति से लेकर सीएम बनने के मुद्दे पर खुलकर बातचीत की। चिराग पासवान ने बातचीत के दौरान कहा वे भी सीएम बनना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार है। समय आने पर सब कुछ होगा। .jpg)
उन्होंने इस दौरान आगे कहा कि "मैं किसी भी काम के लिए जल्दबाजी नहीं करना चाहता हूं। मैं स्थिरता पर भरोसा करता हूं। अगली बार मैं भी चुनाव लड़ूंगा और बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट मेरा विजन है।"
इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव नहीं लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि "मेरा बहुत मन था कि चुनाव लड़ूं। लेकिन गठबंधन में सीट बंटवारे में समय चला गया, इसलिए मैंने अपने उम्मीदवारों को प्राथमिकता दिया और उन्हें चुनाव लड़वाने का फैसला किया। अगली बार मैं चुनावी मैदान में खुद रहूंगा।"
इंटरव्यू के दौरान चिराग से सवाल किया गया कि क्या वे अपनी पार्टी का विलय भाजपा में करेंगे। जिस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा "PM मोदी खुद चाहते हैं कि मैं अपनी पार्टी का नेतृत्व करूं। मैं बीजेपी में विलय नहीं कर सकता। हमारी पार्टी की मौजदूगी देशभर में है तो किसी अन्य पार्टी में विलय क्यों करें।".jpeg)
रामविलास पासवान की तरह किंग मेकर होने को लेकर जब चिराग से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, "जब मेरे पिता किंगमेकर थे, तब हमारी पार्टी गठबंधन में नहीं थी। आज हमारी पार्टी NDA में है। हमारी जितनी भी सीट आएगी, वो NDA की सरकार बनाने में काम आएगी।"